Nutrition

अपने घर में ऐसे बनाएं 12 भारतीय शाकाहारी व्यंजन रेसिपीज

भारतीय शाकाहारी व्यंजन

भारतीय व्यंजन की लिस्ट ना सिर्फ बड़ी है, बल्कि यह बेहद स्वादिष्ट और हेल्दी भी है। यहां के खान पान में भारत की संस्कृति और परंपराओं की झलक साफ तौर पर देखाई देती है। पूरे हिंदुस्तान में आप स्ट्रीट फूड से लेकर शाही अंदाज के स्वादिष्ट भारतीय पकवान को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। अगर आप बिल्कुल शुद्ध शाकाहारी हैं, तो अपनी डाइट में विभिन्न तरह के स्वादिष्ट शाकाहारी व्यंजन (Vegetarian Recipes) को विकल्प के तौर पर भी शामिल कर सकते हैं।

भारतीय शाकाहारी व्यंजन

इसी को ध्यान में रखते हुए हम इस लेख में आपको भारतीय शाकाहारी व्यंजनों (Indian Vegetarian Recipes) के बारे में जानकारी दे रहे हैं। यहां आप इन स्वादिष्ट शाकाहरी भोजन (Vegetarian Meals) और शाकाहारी व्यंजनों (Vegetarian Dishes) की सामग्री और बनाने की विधि को विस्तार से पढ़ सकते हैं। साथ ही ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर की रेसिपी के बारे में पूरी जानकारी देंगे जिन्हें अपने किचन में आसानी से बना सकते है।

भारत के 12 शुद्ध शाकाहारी व्यंजन

पूरे भारत में शाकाहारी व्यंजन के तौर पर आप यहां चटपटे स्वाद से लेकर खट्टे-मीठे और तीखे स्वाद से भरे विभिन्न तरह के स्वादिष्ट भारतीय व्यंजनों के बारे में पढ़ेंगे। साथ ही आपको तो पता ही होगा कि एक ही तरह के पकवान को भारत के अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग तरीके से बनाया जाता है। अगर आप यहां बताए गए किसी भी रेसिपीज में अपनी पसंद या टेस्ट के अनुसार कोई बदलाव करना चाहते हैं, तो आप ऐसा बेशक कर सकते हैं। यही तो खासियत है हमारी भारतीय शाकाहारी व्यंजनों की।

ब्रेकफास्ट के लिए बनाएं ये 4 रेसिपीज

1. पोहा:

मध्य भारत सहित उत्तर भारत में लोगों के बीच चटपटे नमकीन स्वाद वाले पोहे का सुबह के नाश्ते के साथ एक अलग ही गहरा संबंध है। पोहा उत्तर और मध्य भारत में एक प्रसिद्ध नाश्ता माना जाता है। साथ ही मुलायम और चटपटे पोहे के साथ आप कुरकुरी मीठी जलेबी भी सुबह के ब्रेकफास्ट में शामिल कर सकते हैं।

2. लिट्टी-चोखा:

लिट्टी चोखा बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश का एक पारंपरिक पकवान है। यह शुद्ध शाकाहारी ब्रेकफास्ट (Vegetarian Breakfast Recipes) रेसिपीज में से एक है, इसके साथ ही ये काफी पौष्टिक भी होता है। क्योंकि इसे गेहूं के आटे, घी और सब्जियों के साथ सर्व किया जाता है। ऐसे में आप क्यों ना यूपी-बिहार और झारखण्ड की शान लिट्टी चोखा को में बनाने की कोशिश कर सकते है।

3. आलू के परांठे:

आलू के परांठे भी उत्तर भारत सहित पूरे देश में बड़े ही चाव से खाए जाते है। खासतौर पर बच्चों का तो ये काफी फेवरेट फूड आइटम है। साथ ही साथ यह लगभग हर किसी को पसंद आता है। अगर आप हर रोज आधे-अधूरे ब्रेकफास्ट से परेशान हो गए हैं, तो स्वादिष्ट खाने और सेहतमंद रहने के लिए आलू के परांठे को नाश्ते के रूप में सर्व कर सकते है।

4. सत्तू का परांठा:

बिहार की बात हो और सत्तू की बात ना हो तो ऐसा हो ही नहीं सकता है। बिहार में सत्तू का परांठा लगभग लोग बड़े ही चाव से खाते है। झटपट बनने वाला ये सत्तू का परांठा स्कूल और कॉलेजों के साथ अपने ऑफिस में भी लेकर जा सकते है। साथ ही सत्तू एक पौष्टिक खाद्य की श्रेणी में आता है। तो यदि आप मूली के परांठे खाकर बोर हो गए है, तो सत्तू के परांठे को अपने किचन में आसानी से बना सकते है।

लंच के लिए बनाएं ये 4 रेसिपीज 

5. पनीर बटर मसाला:

पूरे भारत में शाकाहारी व्यंजनों (Vegetarian Recipes) में सबसे खाया जाने वाला पनीर बटर मसाला है। इसे अक्सर लोग दोपहर में खाना पसंद करते है, क्योंकि ये पनीर बटर मसाला स्वाद में ऐसा होता है कि शायद ही कोई इसे खाने से मना करे। प्याज, टमाटर, लहसुन और बटर में तैयार की गई इसकी ग्रेवी में पनीर के टुकड़े को मिलाकर बनाया जाता है, आप चाहें तो इसे अपनी रसोई में आसानी से बना सकते है।

6. वेजिटेबल पुलाव:

वेजिटेबल पुलाव एक लोकप्रिय डिश है, इसे बनाना बहुत ही आसान है। वेजिटेबल पुलाव लंच के लिए अच्छा विकल्प है। इसे आप चटनी या दही के साथ खा सकते है। दोपहर में यदि सबसे शुद्ध शाकाहारी खाना (Vegetarian Dishes) सर्व करना है, तो आपके लिए वेजिटेबल पुलाव खाने के लिए सही रहेगा। 

7. छोले भटूरे:

अक्सर लोगों को चटपटा और मसालेदार खाना अच्छा लगता है, तो वो लोग वेज इंडियन रेसिपीज (Veg Indian Recipes) में छोले भटूरे की रेसिपी को शामिल कर सकते हैं। वैसे तो छोले भटूरे दिल्ली से लेकर पंजाब और कई क्षेत्रों में काफी फेमस है, लेकिन राजधानी दिल्ली की गलियों में छोले भटूरे सबसे ज्यादा फेमस हैं। इसे दिल्ली का सबसे पसंदीदा स्ट्रीट फूड भी कह सकते हैं। साथ ही छोले-भटूरे को अपने घर में आसानी से बना सकते है। 

8. मेथी के थेपले:

मेथी थेपला एक लोकप्रिय और शाकाहारी डिश (Vegetarian Dishes) डिश है जिसे, कुछ ही मिनटों में तैयार किया जा सकता है। मेथी, अदरक, मिर्च, हर्ब और दही के साथ आटा गूंथ लें और इसके क्रिस्पी परांठे की तरह बना लिया जाता है। इस शाकाहारी लंच रेसिपी (Vegetarian Lunch Recipes) को अपने घर में आसानी से बना सकते है, इसे ऑफिस में सर्व करने के अलावा अगर आप सफर पर जा रहे हैं तो भी इसे बनाकर ले जाया जा सकता है। 

डिनर के लिए बनाएं ये 4 रेसिपीज 

9. दाल मखनी:

उत्तर भारत में दाल मखनी हर घर में पंसद की जाती है। राजमा और उड़द दाल मक्खन का तड़का पंजाबियों के पंसदीदा व्यंजन में से एक है।लेकिन अब विदेशों में कई भारतीय उद्यमियों की वजह से भी इसे पंसद किया जाने लगा है। सबसे पहले सरदार सिंह द्वारा बनाई गई दाल मखनी आज हमारे देश के साथ-साथ विदेशों में कई जगहों पर थोड़े बदलावों के साथ प्रशंसनीय भारतीय व्यंजन बन गई है। 

10. मसाला खिचड़ी:

गुजराती रात्रिभोज में आमतौर पर मसाला खिचड़ी बनाई जाती है। कभी कभी लोग तो रोटी के विकल्प के तौर पर भी मसाला खिचड़ी खाते है। लेकिन आप रोज एक ही डिनर करके बोर हो गए है, तो अपने घर के किचन में आसानी से मसाला खिचड़ी बना सकते है। 

11. भरवा भिंडी:

यह भरवा का भिंडी शुद्ध शाकाहारी डिनर रेसिपीज (Vegetarian Dinner Recipes) में से एक है। क्योंकि इस भरवा भिंडी को अपने किचन में आसानी से तैयार कर सकते है। यह भरवा भिंडी घर के बड़े बुजुर्ग और बच्चों को खूब पसंद आती है। साथ ही इसे आप डिनर करते समय चावल और दाल के साथ खा सकते है। 

12. आलू मटर मसाला:

उत्तर भारत से लेकर मध्य भारत में आलू मटर मसाला की सब्जी खूब खाई जाती है। इस हेल्दी शाकाहारी व्यंजन (Healthy Vegetarian Recipes) को घर में बड़े बुजुर्ग के साथ बच्चे भी बड़े चाव से खाते है। खासकर इस शाकाहारी व्यंजन को रात में अच्छे से बनाकर चावल या रोटी के साथ खाया जाता है। साथ ही इसे अपनी रसोई में असानी बना सकते है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *